आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गुरुवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। लखनऊ से आगरा की ओर जा रही तेज रफ्तार कार मटसेना थाना क्षेत्र में माइल स्टोन 41.400 किलोमीटर के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और पलट गई।
हादसे में कार सवार चार लोगों में से 42 वर्षीय हरपाल सिंह, निवासी गांव सिनीवाल, थाना महल कला, जिला बरनाला (पंजाब) की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
घटना में कार चालक 40 वर्षीय हरदीप शर्मा, निवासी रायसर, थाना मैहर कला, जिला बरनाला (पंजाब), 43 वर्षीय लखविंदर निवासी गुरमा, थाना ठुल्लीवाला, जिला बरनाला तथा अनुज निवासी शिवाला कॉलोनी, शिवाला रोड, अमृतसर घायल हो गए।
घायलों को गंभीर अवस्था में सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। हरदीप शर्मा और अनुज की हालत नाजुक होने पर उन्हें एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा रेफर किया गया है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हटवाया, जिसके बाद एक्सप्रेसवे पर यातायात सामान्य हो सका। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।#AgraLucknowExpressway #RoadAccident #BreakingNews #UPPolice #HighwayAccident #PunjabNews #Agra #TrafficUpdate