देवरिया में एलआईसी कर्मचारियों की एकदिवसीय हड़ताल, पुरानी पेंशन बहाली की मांग तेज

पुरानी पेंशन योजना की बहाली और रिक्त पदों को शीघ्र भरने की मांग को लेकर केंद्रीय श्रम संगठनों के आह्वान पर एलआईसी शाखा देवरिया-एक के कर्मचारी गुरुवार को एक दिन की हड़ताल पर रहे। इस दौरान कर्मचारियों ने शाखा परिसर में धरना-प्रदर्शन कर अपनी मांगों को प्रमुखता से उठाया।

ऑल इंडिया इंश्योरेंस इम्प्लाइज एसोसिएशन के आह्वान पर गोरखपुर मंडल इंश्योरेंस इम्प्लाइज यूनियन से संबद्ध कर्मचारियों ने प्रदर्शन में भाग लिया। धरना स्थल पर कर्मचारियों ने केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में नारेबाजी भी की।

हड़ताल में शामिल कर्मचारी नेता प्रमोद चंद्र पांडेय ने कहा कि बीमा क्षेत्र में 100 प्रतिशत निजीकरण और विदेशी पूंजी निवेश का वे कड़ा विरोध करते हैं। उनका तर्क था कि इससे सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा संस्थाएं कमजोर पड़ेंगी और आम जनता के हितों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।

कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।#LICStrike #OldPensionScheme #DeoriaNews #InsuranceEmployees #Privatization #PublicSector #EmployeeProtest #UPNews

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें