बालेश्वर जिले के भोगराई नामक स्थान पर स्थित है एशिया का सबसे बड़ा शिवलिंग, जिसे बाबा भूसेंदेश्वर के नाम से जाना जाता है। यह शिवलिंग 12 फीट ऊंचा और 14 फीट चौड़ा है।
शिवलिंग काले रंग के ग्रेनाइट पत्थर से निर्मित है। इसका आधा हिस्सा ऊपर की ओर दिखाई देता है, जबकि बाकी आधा जमीन के भीतर दबा हुआ है।
भक्तों के लिए यहां बालकोनी का निर्माण किया गया है, जिससे वे शिवलिंग को जल चढ़ा सकते हैं और पूजा-अर्चना कर सकते हैं। भोगराई, पश्चिम बंगाल की सीमा के पास स्थित होने के कारण, यहां के दर्शन ओडिशा के विभिन्न जिलों, पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार से भी भक्त करने आते हैं, खासकर महाशिवरात्रि के मौके पर।
निलगिरी पहाड़ का पांचलिंगेश्वर मंदिर
बालेश्वर जिले के निलगिरी नामक स्थान पर स्थित पांचलिंगेश्वर मंदिर भी भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र है। निलगिरी पहाड़ की गुफा में पांच शिवलिंग एक साथ मौजूद हैं।
इन पांचों लिंगों पर साल भर पानी बहता रहता है, और भक्त गुफा में हाथ डालकर सभी लिंगों का दर्शन करते हैं।
आज सुबह से ही भारी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचे, बेलपत्र, दूध और पुष्प अर्पित करते हुए बाबा का पूजन कर रहे हैं।#BabaBhusendeshwar #Panchlingeshwar #OdishaTemple #Mahashivratri #Shivling