रियासी जिले की माहौर तहसील के नयौच इलाके में शुक्रवार देर रात एक खूनी वारदात ने इलाके में सनसनी मचा दी। इस वारदात में 25 वर्षीय मंजूर अहमद की निर्मम हत्या कर दी गई, जबकि एक महिला जाहिदा बेगम गंभीर रूप से घायल पाई गई।
पुलिस के अनुसार, घायल महिला के पति पर ही वारदात को अंजाम देने का संभावित आरोप है।
पुलिस ने मामले में कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और घटना की विस्तृत जांच की जा रही है।
घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस ने सुरक्षा कड़ी कर दी है।#RiyasiCrime #MahaurTahsill #NayouchIncident #MurderCase #JahidaBegum