कौसानी सड़क के जंगलों में आग, फायर सर्विस ने किया काबू
सोमेश्वर कौसानी सड़क के पास, पातलीबगड़ क्षेत्र के बज्यूड़ा गांव के जंगलों में शनिवार देर शाम आग लग गई। आग ने जंगल के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया और धीरे-धीरे आबादी वाले क्षेत्रों और आवासीय भवनों की ओर बढ़ने लगी, जिससे स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया।
स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर सर्विस को सूचना दी, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में सफलता हासिल की।
पिछले कुछ समय से फायर सीजन शुरू होने के कारण जंगलों में आग लगने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। अधिकारियों ने आग की रोकथाम और सावधानी बरतने की अपील की है।#KausaniFire #BajyuraForestFire #FireServiceAlert #ForestFire