इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान दिल्ली के भारत मंडपम में हुए प्रोटेस्ट के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनकी गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर केंद्र सरकार की आलोचना की और उदय भानु के समर्थन में खड़े हुए।
राहुल गांधी का बयान राहुल गांधी ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन हमारी ऐतिहासिक विरासत है और यह हर भारतीय का लोकतांत्रिक अधिकार है। उन्होंने उदय भानु चिब को ‘बब्बर शेर’ बताते हुए कहा कि उन्हें अपने यूथ कांग्रेस साथियों पर गर्व है, जिन्होंने देशहित में निडर होकर अपनी आवाज उठाई।
कांग्रेस नेता ने आगे लिखा कि उदय भानु चिब और IYC नेताओं की गिरफ्तारी तानाशाही प्रवृत्ति और कायरता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि सत्ता को सच का आईना दिखाना अपराध नहीं बल्कि देशभक्ति है। राहुल गांधी ने यह भी जोड़ा कि “डरो मत—सच और संविधान हमारे साथ हैं।”
ट्रेड डील पर हमला अपने पोस्ट में राहुल गांधी ने अमेरिका के साथ हुए ट्रेड डील का भी उल्लेख किया और आरोप लगाया कि इस समझौते में देश के हितों से समझौता किया गया है। उन्होंने इसे केंद्र सरकार की नीतियों की विफलता करार दिया।#IndiaAIImpactSummit #IYC #UdayBhanuChib #RahulGandhi #PoliticalProtest