टोयोटा लैंड क्रूजर में गड़बड़ी, 969 यूनिट्स का रिकॉल जारी

भारत में टोयोटा की लोकप्रिय एसयूवी लैंड क्रूजर में तकनीकी गड़बड़ी की जानकारी सामने आई है। कंपनी ने इस समस्या को देखते हुए एक वॉलंटरी रिकॉल अभियान शुरू किया है।

क्या है गड़बड़ी टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने बताया कि सितंबर 2024 से सितंबर 2025 के बीच निर्मित 969 यूनिट्स में ट्रांसमिशन कंट्रोल कंप्यूटर सॉफ्टवेयर में खामी पाई गई है। इस गड़बड़ी के कारण गियरबॉक्स के सोलोनोइड में खराबी हो सकती है, जिससे ट्रांसमिशन ओवर-रेव की स्थिति बन सकती है। इसके चलते पहियों में पावर की कमी, ट्रांसमिशन को नुकसान और कुछ मामलों में फ्लूइड लीक होकर आग लगने का खतरा भी हो सकता है।

कंपनी का बयान टोयोटा ने स्पष्ट किया है कि भारत में अब तक किसी भी वाहन में इस तरह की खराबी दर्ज नहीं हुई है। यह कदम पूरी तरह एहतियाती है। प्रभावित वाहनों के मालिकों से कंपनी के डीलर सीधे संपर्क करेंगे और सॉफ्टवेयर को रीप्रोग्राम किया जाएगा। कंपनी ने भरोसा दिलाया है कि ग्राहकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और समस्या का समाधान जल्द और सुरक्षित तरीके से किया जाएगा।#ToyotaRecall #LandCruiser #CarSafety #AutomobileNews #ToyotaIndia

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें