ग्रेटर नोएडा के बिसरख कोतवाली क्षेत्र में छह दिन पहले लापता हुए पांच वर्षीय बच्चे का शव रविवार को तालाब में बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया आशंका है कि खेलते-खेलते बच्चा तालाब में गिर गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। स्वजन ने भी किसी प्रकार के आरोप से इनकार किया है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
क्या है पूरा मामला मूल रूप से फर्रुखाबाद जिले के निवासी इंद्रपाल अपने परिवार के साथ चिपियाना बुजुर्ग में किराए के मकान में रहते हैं। 17 फरवरी की दोपहर करीब दो बजे वह अपने बेटे ईशू को लेकर कुत्ते वाले मंदिर गए थे। इंद्रपाल मंदिर परिसर में बैठकर आराम कर रहे थे, जबकि ईशू खेल रहा था। कुछ देर बाद अचानक ईशू गायब हो गया।
परिवार ने बच्चे की तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। छह दिन बाद रविवार को उसका शव तालाब में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का वास्तविक कारण सामने आएगा। #GreaterNoida #Bisrakh #ChildMissing #BreakingNews #UPPolice