बोकारो इस्पात लिमिटेड (BSL) के आवासों में लगाए गए सभी एयर कंडीशनर (AC) की अब जांच की जाएगी। इस संबंध में सेल प्रबंधन की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है।
क्या है पूरा मामला जारी आदेश के अनुसार कंपनी के आवासों में रहने वाले बीएसएल के कर्मचारी, अधिकारी, लीजधारी, लाइसेंसधारी और विभिन्न पुलों में बीएसएल आवास का उपयोग करने वाले सभी लोगों को अपने घरों में लगे एसी की संख्या की जानकारी प्रबंधन को देनी होगी।
इसके लिए बीएसएल प्रबंधन ने एक प्रारूप तैयार किया है। इस प्रारूप को 15 मार्च 2026 तक नगर सेवा विभाग की विद्युत शाखा में ऑनलाइन जमा करना अनिवार्य होगा। साथ ही साफ्ट फॉर्म भी संलग्न करना होगा।
प्रारूप में कर्मचारियों को अपने आवास में लगाए गए एसी की संख्या के साथ नाम, पता, कर्मचारी संख्या, आवास का प्रकार और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। यह कदम ऊर्जा खपत और संसाधनों के बेहतर प्रबंधन के उद्देश्य से उठाया गया है।#BokaroSteel #BSL #AirConditionerCheck #JharkhandNews #SteelAuthority