रोहतास में युवक की रहस्यमयी मौत, जांच जारी

बिहार के रोहतास जिले के सासाराम से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक दिव्यांग युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बराढ़ी गांव की है, जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है।

मृतक की पहचान 28 वर्षीय शैलेश कुमार उर्फ शैलेंद्र के रूप में हुई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, युवक की मौत किन हालात में हुई, यह अब भी स्पष्ट नहीं हो सका है। हालांकि घटना को लेकर गांव में कई तरह की चर्चाएं और कयास लगाए जा रहे हैं।

परिजनों का कहना है कि शैलेंद्र एक पैर से दिव्यांग था और उसका गांव की ही एक विवाहित महिला से संपर्क था। दोनों के बीच अक्सर फोन पर बातचीत होती थी। घटना वाली रात भी वह घर से निकला, लेकिन परिवार को किसी अनहोनी का अंदेशा नहीं हुआ।

बताया जा रहा है कि युवक उसी महिला से मिलने गया था। इसके बाद घर के अंदर क्या हुआ, यह रहस्य बना हुआ है। घटना के बाद युवक की मौत की खबर सामने आते ही इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की गंभीरता को देखते हुए विभिन्न पहलुओं पर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह हादसा है, आत्महत्या या फिर इसके पीछे कोई आपराधिक साजिश है।

फिलहाल पुलिस संबंधित लोगों से पूछताछ कर रही है और कॉल डिटेल्स समेत अन्य तकनीकी साक्ष्यों को भी खंगाला जा रहा है। इस मामले की सच्चाई जांच पूरी होने के बाद ही सामने आ पाएगी।#BiharCrime #SasaramNews #RohtasCrime #BreakingNews #CrimeInvestigation

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें