खामेनेई की मौत पर भारत में विरोध, कई राज्यों में प्रदर्शन

अमेरिका और इजरायल के हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के विरोध में भारत के विभिन्न हिस्सों में प्रदर्शन देखने को मिले। उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, दिल्ली, बिहार और झारखंड समेत कई राज्यों में लोगों ने सड़कों पर उतरकर विरोध जताया।


तीन दिन का शोक घोषित

ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड ने इस घटना पर तीन दिनों का शोक घोषित किया है। संगठन ने इसे गंभीर और दुखद घटना बताते हुए लोगों से शांतिपूर्ण विरोध की अपील की।


दिल्ली में जंतर-मंतर पर बड़ी शोक सभा

राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर आयोजित शोक सभा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने खामेनेई की तस्वीरें हाथ में लेकर बांह और माथे पर काली पट्टियां बांध रखी थीं।


ओखला और जोरबाग में भी प्रदर्शन

दिल्ली के ओखला समेत कई इलाकों में विरोध प्रदर्शन किए गए। वहीं जोरबाग स्थित कर्बला ग्राउंड जोरबाग में कैंडल मार्च निकाला गया। इसके अलावा ईरान सांस्कृतिक केंद्र में भी शोक सभा आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।


धार्मिक संगठनों की प्रतिक्रिया

जमात-ए-इस्लामी हिंद के अध्यक्ष सैयद सआहतुल्लाह हुसैनी ने खामेनेई की मौत की कड़ी निंदा की और इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंताजनक घटना बताया।


लखनऊ में बंद रहीं दुकानें

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पुराने इलाके में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने विरोध स्वरूप अपनी दुकानें बंद रखीं और शोक व्यक्त किया।#Khamenei #Iran #IndiaProtest #DelhiNews #MiddleEastCrisis #BreakingNews

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें