पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण हवाई क्षेत्र में लगाए गए प्रतिबंधों का असर अब भारतीय छात्रों पर भी देखने को मिल रहा है। पुणे के Indira School of Business Studies (ISBS) के 84 एमबीए छात्र दुबई में फंसे हुए हैं।
स्टडी टूर के दौरान बिगड़े हालात
संस्थान के अधिकारियों के अनुसार, ये सभी छात्र वार्षिक पांच दिवसीय अध्ययन यात्रा के तहत दुबई पहुंचे थे। इसी दौरान पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के चलते एयरस्पेस पर प्रतिबंध लगा दिया गया, जिससे उनकी वापसी प्रभावित हो गई।
उड़ानें रद्द, होटल में ठहराए गए छात्र
जानकारी के मुताबिक, 40 छात्रों को शनिवार को पुणे लौटना था, जबकि बाकी 44 छात्र-छात्राओं की फ्लाइट रविवार के लिए निर्धारित थी। लेकिन उड़ानें रद्द होने के कारण सभी छात्र फिलहाल दुबई में ही फंसे हैं। संस्थान ने बताया कि सभी छात्रों को सुरक्षित रूप से एक होटल में ठहराया गया है।
संस्थान ने दी सुरक्षा की जानकारी
संस्थान प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सभी छात्र पूरी तरह सुरक्षित हैं और उनकी देखभाल की जा रही है। साथ ही, स्थिति सामान्य होने और उड़ान सेवाएं बहाल होने के बाद उन्हें भारत वापस लाने की व्यवस्था की जाएगी।#Dubai #PuneStudents #MBAStudents #MiddleEastCrisis #BreakingNews #IndiaAbroad