पिथौरागढ़ में बदला मौसम का मिजाज: तेज हवाओं के साथ हुई बारिश, उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हुआ हिमपात

पिथौरागढ़ जनपद में लंबे इंतजार के बाद मौसम ने करवट बदली है। करीब एक महीने के सूखे के बाद रविवार को जिले के विभिन्न हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, जबकि ऊची चोटियों सहित उच्च हिमालयी गांवों में भी हिमपात हुआ है।

रविवार सुबह धूप खिली लेकिन उसके बाद अचानक आसमान बादलों से घिर गया और तेज हवाएं चलने लगीं।

दोपहर 12 बजे के बाद निचले इलाकों में वर्षा शुरू हो गई, जिससे लोगों को लंबे समय से पड़ रही खुश्की से राहत मिली।

वहीं उच्च हिमालयी क्षेत्र के कालापानी, गुंजी, नाबीढांग, कुटी, छियालेख, ज्योलिंगकोंग, मिलम, दारमा और जोहार घाटी के बर्फबारी हुई है।

हिमपात के चलते जिले की प्रमुख चोटियां नंदा देवी, पांचाचूली, राजरंभा , नंदाकोट, और हरदेवल बर्फ की सफेद चादर से ढक गई हैं।

बारिश और बर्फबारी के कारण तापमान में भारी गिरावट आयी है, जिससे समूचा जनपद एक बार फिर कड़ाके की ठंड की चपेट में आ गया है।

किसानों के लिए यह बारिश संजीवनी मानी जा रही है, क्योंकि लंबे समय से बारिश न होने के कारण फसलें प्रभावित हो रही थीं।

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें