मुक्तसर जिले के गिद्दड़बाहा क्षेत्र में टेंट हाउस संचालक का लाइसेंसी रिवाल्वर और कारतूस चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित टेंट हाउस में ही काम करता था और उसी ने कार से रिवाल्वर चोरी किया था। पुलिस ने उसके कब्जे से रिवाल्वर और कारतूस भी बरामद कर लिए हैं।
मामले की जानकारी देते हुए थाना कोटभाई पुलिस ने बताया कि इस संबंध में टेंट हाउस संचालक जगजीवन राम निवासी सुखना अबलू की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उसकी ‘जीवन टेंट हाउस’ नाम से दुकान बठिंडा–मुक्तसर मार्ग के पास गांव दोदा में स्थित है। वह पिछले करीब बीस वर्षों से यह कारोबार चला रहा है।रोजाना की तरह वह अपनी कार में सवार होकर टेंट हाउस पहुंचा और वाहन को दुकान के पीछे वाली गली में खड़ा कर दिया।खड़ी कार के डैशबोर्ड से हुआ था चोरी
जगजीवन राम के अनुसार उसके पास हथियार का लाइसेंस है और उसके नाम पर 32 बोर का रिवाल्वर दर्ज है। वह आम तौर पर अपना रिवाल्वर कार के डैशबोर्ड में ही रखता था। 24 फरवरी की सुबह करीब आठ बजे भी उसने कार गली में खड़ी की और जल्दी में फोन पर बात करते हुए वाहन बंद कर ताला लगाकर टेंट हाउस के अंदर चला गया।