हिमाचल के स्पोर्ट्स हॉस्टल में LPG सिलिंडर संकट, प्रबंधन की खिलाड़ियों को घर भेजने की तैयारी

 पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण गैस सिलिंडर की आपूर्ति की किल्लत अब खेल छात्रावासों में भी दिखाई देने लगी है। आपूर्ति में रुकावट के चलते अब इन खेल केंद्रों के अधिकारी क्षेत्रीय आपूर्तिकर्ताओं को सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए कह रहे हैं और पत्र भी लिख रहे हैं। 

बिलासपुर के राज्य खेल छात्रावास की बात करें तो यहां के मैस में पहले 15 के करीब सिलिंडर हर समय उपलब्ध रहते थे, लेकिन अब मात्र तीन सिलिंडर ही बचे हैं। हालात को देखते हुए छात्रावास प्रशासन ने खिलाड़ियों को घर वापस भेजने की तैयारी कर ली है। हालांकि सिलिंडरों की कमी के लिए खेल विभाग को सूचित कर दिया है, पर अभी समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है।

160 खिलाड़ी रहते हैं हॉस्टल में

बिलासपुर स्थित राज्य खेल छात्रावास और खेलो इंडिया मिनी हास्टल हिमाचल प्रदेश में कबड्डी, एथलेटिक्स, वालीबाल, हैंडबाल, मुक्केबाजी सहित अन्य खेलों के प्रदेश भर के करीब 160 खिलाड़ी रहते हैं। इन्हें छात्रावास में तीन समय का भोजन दिया जाता है। इस समय छात्रावास में 120 खिलाड़ी हैं। दो दिन में बिगड़ेगी स्थिति

गैस सिलिंडर की खपत की बात की जाए तो यहां 15 सिलिंडर का स्टाक हर समय रहता है। लेकिन अभी मात्र तीन सिलिंडर बचे हैं। यह अधिकतम दो दिन में खत्म हो जाएंगे। फिलहाल छात्रावास प्रशासन ने तय किया है कि अगर मंगलवार तक सिलिंडरों की आपूर्ति नहीं की गई तो केवल वार्षिक परीक्षाओं वाले खिलाड़ियों को छोड़ अन्य सभी को हालात सामान्य होने तक घर भेज दिया जाएगा।क्या कहते हैं हॉस्टल प्रभारी

खेल छात्रावास में केवल तीन गैस सिलिंडर बचे हैं। हालात सही नहीं हुए तो मजबूरन खिलाड़ियों को कुछ समय के लिए घर भेजना पड़ सकता है। 

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें