CM योगी के खिलाफ की अभद्र टिप्पणी, अमेठी में भीम आर्मी के तीन कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR

मुख्यमंत्री के खिलाफ भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग करने का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने की बात कही जा रही है।

जिसको लेकर लोगों में आक्रोश रहा। बड़ी संख्या में लोगों ने थाने पर पहुंच तीन के खिलाफ केस दर्ज कराया है। जामो के अचलपुर निवासी सर्वेश प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि मंगलवार सुबह करीब नौ बजे औद्योगिक क्षेत्र स्थित संजय गांधी पालीटेक्निक चौराहा पर भीम आर्मी के नेतृत्व में भीड एकत्र हुई थी।

आरोप है कि जामो के गौतमपुर निवासी रणजीत चौधरी, कमरौली के उतेलवा पूरे भाटन निवासी कुंवर बहादुर व गंगा पुरवा निवासी चंद्रभान यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपशब्द बोलते हुए गालियां दी, जिससे चौराहे पर सामाजिक सौहार्द व माहौल तनाव पूर्ण हो गया। थानाध्यक्ष मुकेश पटेल ने शिकायत पर तीन के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें