कानपुर के सचेंडी में दो घरों में चोरी, एक में दीवार में सेंधमारी तो दूसरे घर में गहनों से भरा बक्सा अलमारी ही उठा ले गए चोर

सचेंडी के लालूपुर गांव में दो घरों को निशाना बनाकर चोरों ने नकदी ज्वेलरी समेत लाखों का माल पार कर दिया।एक घर का ताला तोड़ कर चोर भीतर घुसे जबकि दूसरे घर की पिछली दीवार में सेंध लगाकर दाखिल हुए।जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और फारेंसिस टीम जांच पड़ताल में जुटी है।


लालूपुर निवासी जगमोहन के तीन बेटे राहुल ,रोहित और मनीष है।राहुल परिवार के साथ भौंती में रहता है, रोहित गांव में ही दूसरे मकान में रहते हैं। जबकि छोटा बेटा मनीष और पत्नी मंजू उनके साथ ही रहते है।मंजू की तबियत खराब होने पर सोमवार को बेटा मनीष उसे लेकर धरारा गांव स्थित ससुराल दवा लेने गया था जहां देर होने पर दोनों वहीं रुक गए। जगमोहन घर के बाहर बरामदे में सो गए। सुबह उठे तो मुख्य द्वार का ताला टूटा मिला।भीतर जाकर देखा तो सामान अस्त व्यवस्त और अलमारी व बक्सा गायब मिला। जिसके बाद उन्होंने स्वजन और पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर। पहुंची पुलिस और फारेंसिस टीम ने जांच पड़ताल की घर से डेढ़ सौ मीटर दूर खेत में टूटी हुई अलमारी और पचास मीटर पर खुला हुआ बक्सा मिला है।मनीष ने बताया कि घर से पांच लाख रूपये नकदी,साढ़े चार किलो चांदी और करीब नौ तोले के सोने की ज्वेलरी चोरों ने पार कर दी है। घर में मां और तीनों भाइयों की ज्वेलरी रखी थी। 30 से 35 लाख रूपये की चोरी हुई है।

वही गांव के दूसरे छोर पर स्थित लकी के मकान के पिछली। दीवार में सेंध लगाकर घर में रखे 30 हजार रूपये नकदी और ज्वेलरी समेत करीब डेढ़ लाख का माल पार कर चोर रफूचक्कर हो गए। घटना के समय परिवार मकान के अगले हिस्से में सो रहा था। फिलहाल पुलिस और फारेंसिस टीम जांच पड़ताल में जुटी हुई है। सचेंडी इंस्पेक्टर दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि जांच कराई जा रही है ,मुकदमा दर्ज कर जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें