उत्तर रेलवे के अधिकारियों को विभागीय निरीक्षण के समय हिंदी में कामकाज की स्थिति की भी समीक्षा करेंगे। उन्हें हिंदी में काम करने के साथ ही अपने अधीनस्थों को भी हिंदी में काम करने के लिए प्रेरित करने को कहा गया है।
क्षेत्रीय राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक अपर महाप्रबंधक हर्ष खरे की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित की गई। इस बैठक में उत्तर रेलवे के सभी प्रमुख मुख्य विभागाध्यक्षों, मंडलों के अपर मंडल रेल प्रबंधकों तथा मुख्य कारखाना प्रबंधकों ने सहभागिता की।हिंदी में सुधार की जरूरत
खरे ने कहा कि हिंदी के क्षेत्र में हमें सुधार की आवश्यकता है। सभी अधिकारी अपने विभागीय निरीक्षण के दौरान राजभाषा की प्रगति का भी निरीक्षण करें तथा अपनी निरीक्षण रिपोर्ट में इसका उल्लेख अवश्य करें।राजभाषा में कार्य करते समय सहज एवं सरल शब्दों का प्रयोग करें। ‘क’ क्षेत्र में द्विभाषी तथा ‘ख’ एवं ‘ग’ क्षेत्र में त्रिभाषी सूत्र का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।
हिंदी में काम करने का अनुरोध
मुख्य राजभाषा अधिकारी शिल्पी अग्रवाल ने सभी अधिकारियों से अनुरोध किया कि स्वयं हिंदी में कार्य करें तथा अपने अधीनस्थों को भी हिंदी में कार्य करने के लिए प्रेरित करें।
सभी कार्यालय प्रमुख अपने विभागों एवं कार्यालयों में हो रहे हिंदी कार्यों की समय-समय पर समीक्षा करें। उप महाप्रबंधक/राजभाषा ममता तिवारी ने बैठक का संचालन किया।