शहर के खाई गली निवासी राम प्रकाश शर्मा (नेताजी चित्र शाला) की धेवती और मंजू एवं अजय शर्मा की पुत्री नंदिनी शर्मा के सिविल जज बनी हैं। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा ने उन्हें प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया।
लक्ष्य बनाकर की गई मेहनत जरूर सफलता दिलाती है
पूर्व चेयरमैन ने कहा कि यह पूरे समाज के लिए अत्यंत गौरव का क्षण है। नंदिनी की इस शानदार उपलब्धि ने यह सिद्ध कर दिया है कि कड़े परिश्रम और समर्पण से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। नंदिनी ने बताया कि उन्होंने शुरू से ही न्यायिक अधिकारी बनने को लेकर तैयारी की थी। लग्न व ईमानदारी से किया हुआ परिश्रम ही उनके काम आया। उन्होंने बताया कि लक्ष्य बनाकर की गई मेहनत जरूर सफलता दिलाती है।खुशी जताने वालों में सीपूजी महाराज, हरिशंकर माहौर,डा. विकास शर्मा, शुभम पंडित, डॉक्टर राजू गांवर,लष्मी नारायण शर्मा एडवोकेट, डीके पचौरी एडवोकेट, ओमकार सिंह, नन्नूमल वार्ष्णेय, अतुल आंधीवाल, राकेश वल्लभ वशिष्ठ, नरेंद्र तिवारी, पुष्पेंद्र शर्मा, दिनेश बंसल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।