Dhurandhar 2 की आंधी के बीच Ustaad Bhagat Singh ने उड़ाया गर्दा, ऑडियंस बोली- ‘यह तो ब्लॉकबस्टर है’

 धुरंधर द रिवेंज (Dhurandhar The Revenge) का बज तेज है। फिल्मी गलियारों और सोशल मीडिया पर फिल्म छा गई है। मगर धुरंधर 2 के साथ एक फिल्म और है जिसे देखने वाले इसे ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं।

यह फिल्म है उस्ताद भगत सिंह (Ustaad Bhagat Singh)। टॉक्सिक के हटते ही 19 मार्च को पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगत सिंह को रिलीज कर दिया गया है। मेकर्स धुरंधर 2 के साथ क्लैश से भी नहीं डरी। अब फिल्म बड़े पर्दे पर आ गई है और इसे देख लोग कैसा रिएक्शन दे रहे हैं, जानिए यहां…उस्ताद भगत सिंह निकलेगी ब्लॉकबस्टर?

एक यूजर ने पवन कल्याण (Pawan Kalyan) की फिल्म देखते ही इसे ब्लॉकबस्टर बता दिया। यूजर ने लिखा, “कम उम्मीदों के साथ गया था लेकिन बाहर निकला तो रोंगटे खड़े हो गए। ‘उस्ताद भगत सिंह’ एक जबरदस्त मास ब्लास्ट है। पवन कल्याण की बेहतरीन एक्टिंग और शानदार परफॉर्मेंस सिर्फ एक्टिंग नहीं है, बल्कि यह एक प्योर ऑरा है। हरीश शंकर ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह ‘मास’ के असली बादशाह हैं। यह एक ब्लॉकबस्टर है।”कहां अटकी उस्ताद भगत सिंह?

एक यूजर ने बताया कि फिल्म की ओपनिंग धांसू थी, लेकिन फिर खिंची हुई लगी। यूजर ने लिखा, “उस्ताद भगत सिंह- शुरुआती 20 मिनट जबरदस्त और दिलचस्प हैं, लेकिन बाकी का पहला हाफ औसत दर्जे का है और खिंचा हुआ लगता है। लंबे समय तक पवन की गैर-मौजूदगी बहुत ज़्यादा खलती है। स्क्रीन पर वो चमक नजर नहीं आती। हरीश शंकर, ‘OG’ में सुजीत की तरह ‘पावर स्टार’ का सही इस्तेमाल नहीं कर पाए। उम्मीद है कि दूसरा हाफ इसकी भरपाई कर देगा।”फिल्म में वन लाइनर्स का कमाल

एक यूजर ने फिल्म को ‘वन मैन शो’ बताया है। यूजर ने लिखा, “उस्ताद भगत सिंह- साफ तौर पर एक ही मकसद से बनाया गया है। उनकी हीरोपंती को उभारना, उनके जाने-पहचाने करिश्मे को फिर से दिखाना और हर मौके पर जोरदार डायलॉग्स बोलना। इस हद तक डायरेक्टर कामयाब रहे हैं। पवन काफी शानदार दिखते हैं, अपनी कुछ खास अदाओं को वापस लाते हैं और कुछ जोरदार डांस मूव्स भी करते हैं जिनका फैंस मजा लेंगे। इसमें उनके आम दर्शकों को खुश करने के लिए कई ‘वन-लाइनर्स’ भी हैं।”

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें