यूपी में बिजली बकाया वाले उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: इस डेट तक नहीं कटेंगे कनेक्शन

अब परेशान ना हों,  22 मार्च तक किसी भी उपभोक्ता के कनेक्शन नहीं काटे जाएंगे। विभाग द्वारा यह निर्णय चैत्र नवरात्र व ईद पर्व को लेकर लिया गया है। इन पर्वों की खुशियां मनाने के लिए यह मौका दिया जा रहा है।

बकाया जमा नहीं करने वालों के काटे जा रहे थे कनेक्शन

स्मार्ट मीटर होने ही उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई हैं। जहां प्रीपेड होने से उन्हें और स्मार्ट बना दिया गया है। वहीं बंदिश भी लागू कर दी गई हैं। प्रीपेड मीटर में बेलेंस शून्य होने या निगेटिव बेलेंस बेलेंस होने पर बिजली आनलाइन कटने लगी है। वहीं बकाया जामा नहीं होने परप कनेक्शन काटे जा रहे हैं।चैत्र नवरात्र व ईद पर्व को लेकर दी गई है उपभोक्ताओं को राहत

पिछले कई दिनों से बिजली गुल होने व कनेक्शन कटने से उपभोक्ताओं की परेशानियां बढ़ गई हैं। इसी बीच में चैत्र नवरात्र व ईद का पर्व आ गया है। बिजली नहीं होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। अधिकारी बताते हैं कि इसी परेशानी से बचने के लिए 22 मार्च तक कनेक्शन काटने पर रोक लगा दी गई है। अब 20, 21 व 22 मार्च तक उपभोक्ताओं के कनेक्शन नहीं काटे जाएंगे।जिले में 1.34 लाख प्रीपेड स्मार्ट मीटर

जिले में अब तक 1.34 लाख स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं। इन उपभोक्ताओं पर करीब साढ़े छह करोड़ का बकाया है। प्रीपेड स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ताओं के यहां वसूली प्रत्येक रिचार्ज पर की जा रही है। वहीं अधिक बकाया वालों के कनेक्शन काटे जा रहे हैं।

अधिशासी अभियंता संदीप कुमार ने बताया कि बकाया जल्द जमा नहीं करने वालों के कनेक्शन 22 मार्च के बाद फिर कटना शुरू हो जाएंगे।

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें