कानपुर के बर्राजपुर स्टेशन पर कासगंज एक्सप्रेस के इंजन में खराबी, 47 मिनट खड़ी रही, यात्री परेशान

शिवराजपुर के बर्राजपुर स्टेशन पर मंगलावर की दोपहर कासगंज से अनवरगंज कानपुर जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन,इंजन में तकनीकी खराबी आने से 47 मिनट खड़ी रही। बाद में सेक्शन टीम ने विद्युत बाक्स को ठीक कर ट्रेन को रवाना किया।

कासगंज से अनवरगंज जा रही एक्सप्रेस ट्रेन 15040 के इंजन के बर्राजपुर स्टेशन दोपहर 2:12 मिनट पर पहुंचते ही विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। चालक ने इंंजन में खराबी की जानकारी सेक्शन टीम को दी। स्टेशन पर मौजूद एक टीम ने इंजन चालू करने का प्रयास किया, लेकिन इंजन चालू नहीं हुआ। बाद में दूसरा इंजन भेजने की व्यवस्था शुरू की गई।इस दौरान पहुंची तकनीकी टीम ने विद्युत बाक्स को ठीक कर इंजन चालू कराया। जिसके बाद 47 मिनट देरी से एक्सप्रेस ट्रेन को अनवरगंज के लिए रवाना किया गया। ट्रेन के इंजन में खराबी के चलते अधिकांश यात्री नजदीकी गंतव्य तक जाने के लिए निजी साधनों से घरों को निकले। काफी संख्या में यात्रियों के कस्बा में पहुंचने और संसाधन न मिलने से परेशानी का सामना करना पड़ा।स्टेशन मास्टर रामचरित ने बताया कि इंजन में विद्युत आपूर्ति नहीं हो रही थी। तकनीकी टीम द्वारा इंजन के विद्युत बाक्स को दुरूस्त कर ट्रेन को रवाना किया गया।

Leave a Comment

शहर चुनें