पंजाब के तरनतारन में खुद को गोली मारने वाले ASI की 7वें दिन मौत, आत्महत्या के हर एंगल से पुलिस कर रही जांच 

 पट्टी के कोर्ट काम्पलेक्स के गेट नंबर-2 पर तैनाती दौरान पंजाब पुलिस के एएसआई गुरमीत सिंह द्वारा सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली गई थी। अमृतसर के निजी अस्पताल में उपचाराधीन एएसआइ ने सातवें दिन दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू करवा दी है। शव का 24 जून को गांव सैदपुर में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

तरनतारन जिले के डीसी की सुरक्षा में रहे एएसआई गुरमीत सिंह कुछ समय से सब डिविजन पट्टी में तैनात थे। 15 जून को सुबह नौ बजे वह कोर्ट कॉम्पलेक्स के गेट नंबर 2 पर तैनात थे। करीब 10 बजे ड्यूटी दौरान एएसआई गुरमीत सिंह ने अपने साथी पुलिस कर्मी से पानी मांगा। पानी पीने के बाद सर्विस रिवाल्वर निकालकर कनपटी पर निशाना लगाते ट्रिगर दबा दिया।रिवॉल्वर फिसलते ही गोली दांतों के जबाड़े के पास लगी। एएसआइ गुरमीत सिंह को गंभीर हालत में अमृतसर के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। इलाज दौरान सातवें दिन (मंगलवार) उनकी मौत हो गई। डीएसपी रविशेर सिंह ने बताया कि 24 जून को गांव सैदपुर में उनका अंतिम संस्कार किया जाना है। एएसआइ गुरमीत सिंह ने खुद को गोली क्यों मारी, इस बाबत अभी कारण स्पष्ट नहीं हो पाया।

Leave a Comment

शहर चुनें