गर्मी की छुट्टियों के कारण रेलवे ने ट्रेनों में बढ़ रही यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेवाड़ी के रास्ते चलने वाली 25 जोड़ी ट्रेनों में डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की है। इनमें अधिकांश ट्रेनें लंबी दूरी की है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, ट्रेन नंबर 20473/20474, दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय ट्रेन में दिल्ली सराय से एक से 31 जुलाई तक तथा उदयपुर सिटी से दो जुलाई से एक अगस्त तक एक थर्ड एसी व एक द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे बढ़ाए हैं।शयनयान श्रेणी के डब्बे बढ़ेंगे
ट्रेन नंबर 19611/19614, अजमेर-अमृतसर-अजमेर ट्रेन में अजमेर से एक से 30 जुलाई तक व अमृतसर से दो से 31 जुलाई तक एक द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बा अतिरिक्त होगा।
ट्रेन नंबर 19613/19612, अजमेर-अमृतसर-अजमेर ट्रेन अजमेर से एक से 30 जुलाई तक व अमृतसर से दो से 31 जुलाई तक एक द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बा बढ़ाया है।
एसी कोचों में भी बढ़ोतरी
ट्रेन नंबर 14854/14853, जोधपुर-वाराणसी सिटी -जोधपुर ट्रेन जोधपुर से एक से 31 जुलाई तक तथा वाराणसी सिटी से दो जुलाई से एक अगस्त तक, ट्रेन नंबर 14864/14863, जोधपुर-वाराणसी सिटी-जोधपुर ट्रेन में जोधपुर से एक से 31 जुलाई तक तथा वाराणसी सिटी से दो जुलाई से एक अगस्त तक, ट्रेन नंबर 14866/14865, जोधपुर-वाराणसी सिटी-जोधपुर ट्रेन जोधपुर से एक से 31 जुलाई तक तथा वाराणसी सिटी से दो जुलाई से एक अगस्त तक एक-एक थर्ड एसी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की है।ट्रेन नंबर 20995/20996, अजमेर-बांद्रा टर्मिनस-अजमेर ट्रेन में अजमेर से चार से 25 जुलाई तक एवं बांद्रा टर्मिनस से पांच से 26 जुलाई तक एक द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बा बढ़ाया है। ट्रेन नंबर 54754/54753, श्रीगंगानगर-बठिंडा-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस ट्रेन व ट्रेन नंबर 54756/54755, श्रीगंगानगर-बठिंडा-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस व ट्रेन नंबर 54766/54765, बठिंडा-धुरी-बठिंडा एक्सप्रेस में एक से 31 जुलाई तक चार-चार साधारण श्रेणी डिब्बों की बढ़ोतरी की है।
ट्रेन नंबर 14731/14732, दिल्ली-बठिंडा-दिल्ली एक्सप्रेस दिल्ली से एक से 31 जुलाई तक तथा बठिंडा से दो जुलाई से एक अगस्त तक एक द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बा अतिरिक्त होगा। ट्रेन नंबर 22464/22463, बीकानेर-दिल्ली सराय-बीकानेर में बीकानेर से चार से 28 जुलाई तक एवं दिल्ली सराय से पांच से 31 जुलाई तक, ट्रेन नंबर 12463/12464, दिल्ली सराय-जोधपुर-दिल्ली सराय ट्रेन में दिल्ली सराय से आठ से 29 जुलाई तक एवं जोधपुर से नौ से 30 जुलाई तक एक थर्ड एसी, एक द्वितीय शयनयान व एक साधारण श्रेणी डिब्बों की बढ़ोतरी होगी।
ट्रेन नंबर 19617/19618, मदार-रेवाड़ी-मदार ट्रेन में एक से 31 जुलाई तक, ट्रेन नंबर 19620/19619, रेवाड़ी-फुलेरा-रेवाड़ी ट्रेन, ट्रेन नंबर 59632/59631, रेवाड़ी-हिसार-रेवाड़ी ट्रेन, ट्रेन नंबर 19622/19621, रेवाड़ी-फुलेरा-रेवाड़ी ट्रेन, ट्रेन नंबर 59630/59629, फुलेरा-जयपुर-फुलेरा ट्रेन, ट्रेन नंबर 09635/09636, जयपुर-रेवाड़ी-जयपुर स्पेशल ट्रेन में भी एक से 31 जुलाई तक पांच द्वितीय साधारण श्रेणी डिब्बों की बढोतरी की जा रही है।
जनरल डिब्बे बढ़ाए
ट्रेन नंबर 14795/14796, भिवानी-कालका-भिवानी ट्रेन में एक से 31 जुलाई तक, ट्रेन नंबर 14705/14706, भिवानी-ढेहर का बालाजी-भिवानी ट्रेन में दो जुलाई से एक अगस्त तक ट्रेन नंबर 14725/14726, भिवानी-मथुरा-भिवानी ट्रेन में भिवानी से तीन जुलाई से दो अगस्त तक तीन-तीन द्वितीय साधारण श्रेणी डिब्बों की बढ़ोतरी की है।
ट्रेन नंबर 14715/14716, हिसार-जयपुर-हिसार ट्रेन में हिसार से एक से 31 जुलाई तक व जयपुर से चार जुलाई से तीन अगस्त तक, ट्रेन नंबर 14734/14733, जयपुर-बठिंडा-जयपुर ट्रेन में दो जुलाई से एक अगस्त तक, ट्रेन नंबर 54704/54703, जयपुर-बठिंडा-जयपुर ट्रेन जयपुर से तीन जुलाई से दो अगस्त तक एवं बठिंडा से चार जुलाई से तीन अगस्त तक चार-चार साधारण श्रेणी डिब्बों की बढ़ोतरी की है।