करीमनगर में हुए 84 लाख रुपये के सोने के आभूषणों की लूटकांड की जांच ने बिहार की जेल सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जांच एजेंसियों के अनुसार इस हाई-प्रोफाइल वारदात की साजिश बिहार की दो अलग-अलग जेलों के भीतर से तैयार की गई थी।
जांच में सामने आया है कि पूर्णिया जेल में बंद कुख्यात अपराधी सुबोध और बेऊर केंद्रीय कारा में बंद शिवम सिंह ने कथित तौर पर जेल के भीतर से ही अपने आपराधिक नेटवर्क के माध्यम से पूरी योजना तैयार की और वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को निर्देश दिए।
पुलिस के अनुसार तीन मई को आयोजित NEET 2026 परीक्षा के दिन सुरक्षा बलों की व्यस्तता का लाभ उठाने की रणनीति पहले से बनाई गई थी। जांच में यह भी सामने आया है कि घटना से पहले एक व्यक्ति को पेंटर बनाकर ज्वेलरी शोरूम में भेजा गया, जिसने काम के बहाने वहां की सुरक्षा व्यवस्था और गतिविधियों की रेकी की।
इसके बाद आरोपियों ने करीमनगर स्थित PMJ Jewels शोरूम को निशाना बनाते हुए करीब 84 लाख रुपये मूल्य के सोने के आभूषण लूट लिए।
इस खुलासे के बाद बिहार की जेलों के भीतर से संचालित हो रहे कथित आपराधिक नेटवर्क और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नए सिरे से सवाल उठने लगे हैं। जांच एजेंसियां अब मामले से जुड़े अन्य संभावित आरोपियों और नेटवर्क की कड़ियों को खंगाल रही हैं।#KarimnagarRobbery #GoldRobbery #BiharJail #TelanganaNews #CrimeNews #JewelleryRobbery #PMJJewels #NEET2026 #BiharNews #KarimnagarNews #BreakingNews #LatestNews #IndiaCrime #PoliceInvestigation #JailSecurity