उत्तर प्रदेश के जेवर क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन मजदूरों की जान चली गई। सभी मजदूर बिहार के अररिया जिले से धान की रोपाई के लिए नीमका गांव आए थे।
बताया गया कि देर रात खेतों में धान की रोपाई का काम पूरा करने के बाद तीनों मजदूर जेवर-खुर्जा मार्ग से पैदल नीमका गांव लौट रहे थे। इसी दौरान जेवर की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक स्कॉर्पियो ने पीछे से उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
हादसा इतना भीषण था कि तीनों मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को जेवर स्थित कैलाश अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
#Jewar #RoadAccident #GreaterNoida #Bihar #Araria #Scorpio #AccidentNews #BreakingNews #UPNews #RoadSafety