मानगो के चर्चित राहुल सिंह हत्याकांड में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मामले के मुख्य आरोपित साहेब ने अपने तीन साथियों के साथ बुधवार देर रात पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। सरेंडर के बाद उसने हत्या के पीछे की वजह को लेकर अपना पक्ष भी रखा।
आरोपित साहेब का दावा है कि यदि उसने राहुल सिंह की हत्या नहीं की होती, तो उसकी खुद की जान खतरे में पड़ सकती थी। उसके मुताबिक, राहुल सिंह पिछले पांच दिनों से उसकी लगातार रेकी कर रहा था और उसकी गतिविधियों पर नजर रखे हुए था।
साहेब ने यह भी आरोप लगाया कि बुधवार को राहुल करीब 40 युवकों के साथ उसकी तलाश में घूम रहा था। आरोपित का कहना है कि उसे अपनी जान का खतरा महसूस हो रहा था, जिसके चलते यह घटना हुई।
फिलहाल पुलिस ने मुख्य आरोपित और उसके तीन साथियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जांच एजेंसियां आरोपित के दावों की भी पड़ताल कर रही हैं। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।RahulSinghMurderCase #Mango #Jharkhand #CrimeNews #Police #Surrender #BreakingNews #IndiaNews #CrimeUpdate #Jamshedpur