रेस्टोरेंट में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख; चार दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

शहर के नरौली तिरंगा चौराहा स्थित एक रेस्टोरेंट में गुरुवार तड़के भीषण आग लगने से लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में रेस्टोरेंट का पूरा दूसरा तल इसकी चपेट में आ गया और वहां रखा सामान जलकर राख हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की चार दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने की सूचना से इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, नरौली तिरंगा चौराहा के पास संचालित ग्रिल टू चिल रेस्टोरेंट के दूसरे तल पर गुरुवार सुबह करीब पांच बजे शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। देखते ही देखते आग ने पूरे फ्लोर को अपनी चपेट में ले लिया।

राहत की बात यह रही कि घटना के समय रेस्टोरेंट में कोई कर्मचारी या अन्य व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। हालांकि, आग से लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया।

फिलहाल अग्निशमन विभाग और संबंधित अधिकारी आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच कर रहे हैं। नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है।

Leave a Comment

शहर चुनें