स्नातक छात्रों के लिए AI, स्किल डेवलपमेंट और इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग अनिवार्य, अगले सत्र से लागू होगी नई व्यवस्था

उच्च शिक्षा को रोजगारोन्मुख और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में राज्यपाल सचिवालय ने बड़ा कदम उठाया है। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के तहत स्नातक संकाय के छात्रों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की पढ़ाई, कौशल विकास (Skill Development) और औद्योगिक प्रशिक्षण (Industrial Training) को अनिवार्य करने का निर्णय लिया गया है।

यह नई व्यवस्था राज्य के सभी 268 अंगीभूत कॉलेजों के साथ-साथ नवसृजित 211 राजकीय डिग्री महाविद्यालयों में लागू की जाएगी। नए स्थापित कॉलेजों में यह व्यवस्था आगामी शैक्षणिक सत्र से प्रभावी होगी।

राज्यपाल सचिवालय की ओर से इस पहल को लागू करने के लिए स्नातक स्तर पर AI शिक्षा, स्किल डेवलपमेंट और इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग को शामिल करते हुए एक कॉमन प्रोग्राम तैयार कराया जा रहा है। इसका उद्देश्य सभी महाविद्यालयों में एक समान शैक्षणिक ढांचा विकसित करना है।

राज्यपाल सचिवालय के एक अधिकारी के अनुसार, अब छात्रों को केवल डिग्री हासिल करने तक सीमित नहीं रखा जाएगा। बदलते रोजगार बाजार को देखते हुए केवल डिग्री पर्याप्त नहीं मानी जा रही है। ऐसे में स्नातक स्तर पर AI शिक्षा, व्यावहारिक कौशल और औद्योगिक प्रशिक्षण को शामिल कर उच्च शिक्षा को अधिक उपयोगी, आधुनिक और रोजगार-केंद्रित बनाने की तैयारी की जा रही है।

इस पहल का उद्देश्य छात्रों को नई तकनीकों से परिचित कराना, उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल विकसित करना और उन्हें रोजगार के बेहतर अवसरों के लिए तैयार करना है।AIEducation #NEP2020 #HigherEducation #SkillDevelopment #IndustrialTraining #CollegeEducation #EducationNews #ArtificialIntelligence #Students #IndiaNews

Leave a Comment

शहर चुनें