कर्नाटक में भीषण सड़क हादसा, लॉरी से टकराई कार; 7 लोगों की मौत, 2 गंभीर

कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले में गुरुवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। राष्ट्रीय राजमार्ग-52 (NH-52) पर एक कार और लॉरी की आमने-सामने की टक्कर में सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस के मुताबिक यह दुर्घटना येल्लापुर थाना क्षेत्र के अराबैल घाट स्थित बालागारा क्रॉस के पास रात करीब 1:30 बजे हुई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

पुलिस ने बताया कि हादसे में घायल दोनों लोगों को पहले नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बाद में उन्हें बेहतर इलाज के लिए हुबली के KIMS अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

प्रारंभिक जांच के अनुसार, मल्टी यूटिलिटी व्हीकल (MUV) में चालक सहित कुल नौ लोग सवार थे। सभी धारवाड़ से धर्मस्थल और चिकमगलूर की यात्रा पर निकले थे।

जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि वाहन चालक एक फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म के साथ पार्ट-टाइम डिलीवरी एग्जीक्यूटिव के रूप में कार्य करता था। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Leave a Comment

शहर चुनें