UP DElEd Admission 2026: रजिस्ट्रेशन फीस जमा करने की आज आखिरी तारीख, जल्द पूरा करें आवेदन

उत्तर प्रदेश के डीएलएड (डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन) पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए अहम अपडेट है। शैक्षणिक सत्र 2026 के लिए डीएलएड (द्विवर्षीय) पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु रजिस्ट्रेशन फीस जमा करने की अंतिम तिथि आज निर्धारित की गई है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन शुल्क जमा नहीं किया है, वे समय रहते प्रक्रिया पूरी कर लें।

रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा करने के बाद अभ्यर्थी 11 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन पत्र सबमिट कर सकते हैं और उसका प्रिंटआउट भी प्राप्त कर सकते हैं। निर्धारित समय सीमा के बाद किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।

डीएलएड एडमिशन 2026 के लिए पात्रता

डीएलएड (पूर्व में बीटीसी) पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 45 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक उत्तीर्ण होना पर्याप्त होगा।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट का लाभ मिलेगा।

ऑनलाइन स्वयं कर सकते हैं आवेदन

डीएलएड प्रवेश प्रक्रिया के लिए उम्मीदवार बिना किसी एजेंट या साइबर कैफे की सहायता के स्वयं ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए सभी आवश्यक विवरण सही तरीके से भरना और निर्धारित समय सीमा के भीतर फॉर्म सबमिट करना जरूरी है।#UPDElEd2026 #DElEdAdmission #UPBTC #Admission2026 #EducationNews #UPNews #TeacherTraining #Career #Students #Education

Leave a Comment

शहर चुनें