मतदाता सूची पुनरीक्षण: राज्य में 47.35 लाख मतदाता अब भी अन-मैप्ड, राजनीतिक दलों को सौंपी सूची

राज्य में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) अभियान के दौरान बड़ी संख्या में मतदाता अब भी अन-मैप्ड पाए गए हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (CEO) के. रवि कुमार ने बताया कि राज्य के कुल 2,17,27,827 मतदाताओं में से 47,35,409 यानी 17.89 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग अभी तक नहीं हो सकी है।

उन्होंने जानकारी दी कि अन-मैप्ड मतदाताओं की पूरी सूची सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को उपलब्ध करा दी गई है। इसके साथ ही पारदर्शिता बनाए रखने के लिए यह सूची आम लोगों की जानकारी हेतु विभाग की वेबसाइट पर भी जारी कर दी गई है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जिन मतदाताओं की मैपिंग पिछले विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान पहले ही हो चुकी है, उन्हें किसी भी प्रकार के अतिरिक्त दस्तावेज जमा करने की आवश्यकता नहीं है।

हालांकि, जिन मतदाताओं की मैपिंग अभी तक नहीं हुई है, उन्हें नया इन्यूमरेशन फॉर्म भरते समय पिछले एसआईआर (SIR) से संबंधित मैपिंग का विवरण अनिवार्य रूप से दर्ज करना होगा। निर्वाचन विभाग ने ऐसे मतदाताओं से निर्धारित प्रक्रिया का पालन करने की अपील की है, ताकि मतदाता सूची का पुनरीक्षण समय पर और त्रुटिरहित तरीके से पूरा किया जा सके।#VoterList #ElectionCommission #SIR #VoterVerification #ElectionNews #ChiefElectoralOfficer #IndiaElections #BreakingNews #HindiNews #LatestNews

Leave a Comment

शहर चुनें