टांडा मेडिकल कॉलेज में स्टेंट खरीद मामले में अनियमितताओं का आरोप, जांच रिपोर्ट में ई-टेंडर प्रक्रिया पर उठे सवाल

टांडा। डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा के कार्डियोलॉजी विभाग में कोरोनरी स्टेंट और संबंधित उपकरणों की खरीद प्रक्रिया को लेकर गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान निदेशालय (डीएमईआर) की जांच रिपोर्ट में ई-टेंडर प्रक्रिया पर सवाल उठाए गए हैं।

जांच रिपोर्ट के अनुसार, टेंडर प्रक्रिया में जिन कंपनियों को तकनीकी रूप से अयोग्य घोषित किया गया था, उनके स्टेंट बाद में मरीजों के उपचार में इस्तेमाल किए जाने की बात सामने आई है।

चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान निदेशक ने 14 जुलाई को जांच रिपोर्ट प्रधान सचिव (स्वास्थ्य) को भेजी है और मामले में आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

रिपोर्ट के मुताबिक, टांडा मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य की ओर से 20 मार्च और 14 मई 2026 को भेजे गए पत्रों एवं उपलब्ध दस्तावेजों के आधार पर पूरे मामले की समीक्षा की गई। इससे पहले 10 अप्रैल को कार्डियोलॉजी विभाग की कार्यप्रणाली और खरीद प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर शिकायत प्राप्त हुई थी।

शिकायत के बाद डीएमईआर ने 28 अप्रैल को जांच समिति का गठन किया था। समिति ने खरीद प्रक्रिया, दस्तावेजों और विभागीय कार्यप्रणाली की जांच के बाद अपनी रिपोर्ट तैयार की।

अब रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई को लेकर स्वास्थ्य विभाग स्तर पर निर्णय लिया जाना है। #MedicalCollege #HealthDepartment #HimachalNews #Cardiology #Healthcare #MedicalScandal #HospitalNews #HindiNews

Leave a Comment

शहर चुनें