आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी ने कथित तौर पर अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या की साजिश रच दी। पुलिस के मुताबिक, अमावस्या के दिन पत्नी ने पति को मंदिर जाने के लिए तैयार किया और रास्ते में उसकी लाइव लोकेशन प्रेमी को भेज दी, जिसके बाद वारदात को अंजाम दिया गया।
मामले की जांच में जुटी पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को पति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, डिजिटल साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच की मदद से इस हत्याकांड का खुलासा कुछ ही घंटों में कर दिया गया।
मृतक की पहचान 23 वर्षीय रमेश के रूप में हुई है। वह तमिलनाडु के कृष्णागिरी जिले के सुलागिरी का रहने वाला था। रमेश की शादी करीब दो साल पहले शांतिपुरम निवासी हसिनी से हुई थी। शादी के बाद दोनों की एक बेटी भी हुई।
रमेश होसुर स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। पुलिस अब इस मामले में हत्या की पूरी साजिश, वारदात के पीछे की वजह और अन्य संभावित पहलुओं की जांच कर रही है।#AndhraPradeshNews #ChittoorNews #CrimeNews #MurderCase #PoliceInvestigation #DigitalEvidence #CCTVFootage




