झारखंड में सुखाड़ की आशंका पर जयराम महतो ने सीएम हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, कृषि नीति मजबूत करने की मांग

डुमरी विधायक और जेकेएलएम सुप्रीमो जयराम महतो ने राज्य में सुखाड़ की संभावित स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है। उन्होंने कमजोर मानसून को लेकर चिंता जताते हुए सरकार से समय रहते प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।

पत्र में जयराम महतो ने कहा कि इस वर्ष राज्य में मानसून की स्थिति कमजोर बनी हुई है, जिसका सीधा असर खेती-किसानी, जल स्रोतों और ग्रामीणों की आजीविका पर पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि झारखंड में कृषि व्यवस्था काफी हद तक मौसमी बारिश पर निर्भर है, ऐसे में कम बारिश किसानों के लिए बड़ी चुनौती बन सकती है।

जेकेएलएम सुप्रीमो ने राज्य सरकार से मजबूत कृषि नीति के साथ काम करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि किसानों को राहत देने और भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए सिंचाई व्यवस्था को मजबूत करना जरूरी है।

जयराम महतो ने पत्र में सिंचाई सुविधाओं की कमी का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि झारखंड की सिंचाई योग्य भूमि के आधे से अधिक हिस्से में अब भी सिंचाई की कोई व्यवस्था नहीं है, जो चिंता का विषय है।

उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि इस वर्ष देश में पिछले 100 वर्षों में सबसे कम बारिश वाले जून महीनों में से एक दर्ज किया गया है। ऐसे हालात में राज्य सरकार को किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए ठोस योजना तैयार करनी चाहिए।#JharkhandNews #JairamMahto #HemantSoren #DroughtAlert #FarmersIssue #AgriculturePolicy

Leave a Comment

शहर चुनें