आगरा में ऑटो से स्टंटबाजी का वीडियो वायरल, यातायात पुलिस ने चालक पर लगाया 5 हजार रुपये का जुर्माना

आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में ऑटो से खतरनाक स्टंट करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में एक ऑटो चालक बीच सड़क पर वाहन को एक ओर झुकाकर दो पहियों पर चलाता नजर आ रहा है। स्टंट के दौरान ऑटो पलटने से चालक बाल-बाल बच गया।

मामले का संज्ञान लेते हुए यातायात पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने अपनी और दूसरों की जान खतरे में डालने वाले ऑटो चालक का 5 हजार रुपये का चालान काटा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह 14 सेकंड का वीडियो रामबाग से एत्माद्दौला के बीच का बताया जा रहा है। वीडियो में ऑटो चालक दो बार वाहन को दो पहियों पर चलाते हुए दिखाई दे रहा है।

यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सड़क पर इस तरह की खतरनाक स्टंटबाजी न करें, क्योंकि इससे न केवल चालक की जान को खतरा होता है, बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की सुरक्षा भी प्रभावित होती है।
#AgraNews #TrafficPolice #AutoStunt #RoadSafety #ViralVideo #UttarPradeshNews

Leave a Comment

शहर चुनें