मुसल्लहपुर हाट विवाद पर पहली बार बोले खान सर, प्रिंस यादव की मौत से जुड़े आरोपों को बताया बेबुनियाद

पटना के मुसल्लहपुर हाट स्थित कोचिंग संस्थान में 2 जून को हुए विवाद और उसके बाद सामने आई घटनाओं को लेकर खान ग्लोबल स्टडीज के संचालक खान सर ने पहली बार खुलकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में खान सर ने अपने ऊपर लगाए जा रहे आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उन्हें बिना किसी वजह के पूरे मामले में जिम्मेदार ठहराया जा रहा है।

इंटरव्यू के दौरान उन्होंने ज्ञान बिंदु के संचालक रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की मौत को लेकर लगाए गए आरोपों पर भी जवाब दिया। खान सर ने कहा कि प्रिंस यादव के नेपाल जाने या वहां हुई उसकी मौत से उनका कोई संबंध नहीं है और उन्हें इसके लिए जिम्मेदार ठहराना पूरी तरह गलत है।

‘क्या मैंने उसे नेपाल भेजा था?’

रौशन आनंद ने आरोप लगाया था कि खान सर की ओर से फायरिंग की गलत जानकारी दिए जाने के बाद प्रिंस यादव नेपाल चला गया, जहां बाद में उसकी संदिग्ध हालात में मौत हो गई।

इन आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए खान सर ने सवाल उठाया, “क्या मैंने उसे नेपाल भेजा था? क्या मैंने उसे कमर में पिस्टल लेकर घूमने के लिए कहा था? क्या मैंने उससे नेपाल से शराब लाने या किसी का अपहरण करने के लिए कहा था?”

उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ लगाए जा रहे आरोपों का कोई आधार नहीं है और उन्हें जानबूझकर विवाद में शामिल किया जा रहा है।

वहीं, इंटरव्यू के दौरान खान सर ने दावा किया कि प्रिंस यादव के खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज थे। उन्होंने कहा कि पूरे मामले में उनकी कोई भूमिका नहीं है और उन्हें गलत तरीके से निशाना बनाया जा रहा है।KhanSir #PatnaNews #MusallahpurHat #BiharNews #KhanGlobalStudies #CrimeNews

Leave a Comment

शहर चुनें