उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी, यमुनोत्री हाईवे भूस्खलन से बंद; दो दिन भारी बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड में पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक बारिश का दौर लगातार जारी है। मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले दो दिनों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। लगातार हो रही बारिश के कारण कई क्षेत्रों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे मौसम ठंडा हो गया है।

चारधाम यात्रा के तहत केदारनाथ और बदरीनाथ धाम की यात्रा फिलहाल सुचारू रूप से चल रही है। वहीं, भूस्खलन के कारण यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग कई स्थानों पर प्रभावित हुआ है।

यमुनोत्री हाईवे पर गिरा मलबा, यातायात प्रभावित

उत्तरकाशी जिले में जिला मुख्यालय समेत आसपास के क्षेत्रों में रविवार तड़के हल्की बारिश हुई। वहीं, यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्यानाचट्टी क्षेत्र में भूस्खलन के चलते बंद हो गया। एनएच बड़कोट की टीम मार्ग को खोलने के लिए मलबा और बोल्डर हटाने में जुटी हुई है।

आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, यमुनोत्री हाईवे स्यानाचट्टी, पालीगाड़ और फूलचट्टी क्षेत्र में तीन अलग-अलग स्थानों पर भूस्खलन के कारण बाधित हुआ था। सड़क पर भारी मलबा और बोल्डर आने से वाहनों की आवाजाही रुक गई।

पालीगाड़ क्षेत्र में बंद हाईवे करीब साढ़े छह घंटे की मशक्कत के बाद खोल दिया गया। वहीं, स्यानाचट्टी में यातायात बहाल करने के लिए मलबा और बोल्डर हटाने का काम अभी जारी है।

प्रशासन ने यात्रियों और स्थानीय लोगों से मौसम को देखते हुए सतर्क रहने की अपील की है।#UttarakhandWeather #UttarakhandNews #YamunotriHighway #HeavyRainAlert #Landslide #CharDhamYatra

Leave a Comment

शहर चुनें