चंडीगढ़ नगर निगम में कर्मचारियों की कमी को दूर करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। नगर निगम के 276 पदों पर सीधी भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। पंजाब के राज्यपाल एवं यूटी प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने नगर निगम के इस प्रस्ताव को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है।
मंजूरी मिलने के बाद अब नगर निगम किसी सरकारी एजेंसी के माध्यम से भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगा। प्रशासन की ओर से निर्देश दिए गए हैं कि भर्ती प्रक्रिया में आरक्षण के सभी नियमों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित किया जाए।
नगर निगम के बजट दस्तावेजों के अनुसार, निगम में कुल 5611 स्वीकृत पद हैं, जिनमें से 3767 पद वर्तमान में खाली पड़े हुए हैं। बड़ी संख्या में पद रिक्त होने के कारण निगम के विभिन्न कार्यों और सेवाओं पर असर पड़ रहा है।
276 पदों पर भर्ती होने के बाद नगर निगम के कामकाज को मजबूती मिलने की उम्मीद है। इससे कर्मचारियों की कमी से जूझ रहे विभागों को राहत मिल सकेगी और नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों में तेजी आने की संभावना है।ChandigarhNews #MunicipalCorporation #GovernmentJobs #RecruitmentUpdate #ChandigarhAdministration




