दाउदपुर में घर को निशाना बनाकर लाखों की चोरी, नकदी और सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हुए चोर

दाउदपुर थाना क्षेत्र के हर्षपुरा गांव में शनिवार देर रात चोरों ने एक घर में घुसकर नकदी और सोने-चांदी के जेवरात सहित लाखों रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

चोरी की जानकारी रात करीब दो बजे उस समय हुई, जब घर में सो रही एक युवती की नींद खुल गई। उसने देखा कि घर के सभी दरवाजे खुले हुए हैं और सामान बिखरा पड़ा है। इसके बाद उसने शोर मचाया, जिससे परिवार के अन्य सदस्य जाग गए और चोरी की वारदात का पता चला।

अटैची के साथ नकदी और जेवरात भी ले गए चोर

पीड़ित गृहस्वामी प्रभु सिंह ने बताया कि चोर घर में रखी अटैची अपने साथ ले गए। अटैची में गाय बेचने से मिले 41 हजार रुपये नकद रखे थे। इसके अलावा सोने के झुमके, सोने की चेन, मंगलसूत्र और चांदी की दो जोड़ी पायल भी चोरी कर ली गई।

परिवार के अनुसार, घर का सामान पूरी तरह अस्त-व्यस्त मिला, जिससे अंदेशा है कि चोरों ने आराम से पूरे घर की तलाशी ली और कीमती सामान समेटकर फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ अन्य साक्ष्यों के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी है।#CrimeNews #Theft #Daudpur #BiharNews #PoliceInvestigation #BreakingNews

Leave a Comment

शहर चुनें