मणिपुर में नगा समुदाय के छह लोगों की हत्या मामले में दो और गिरफ्तार, एनआईए की टीम ने की कार्रवाई

नई दिल्ली: मणिपुर में नगा समुदाय के छह लोगों के अपहरण और हत्या मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के नेतृत्व में सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने दो और आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई एनआईए, मणिपुर पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की संयुक्त टीम ने जांच के आधार पर की।

गिरफ्तार किए गए आरोपितों की पहचान लेइलोन वैफेई गांव निवासी लुंगौला वैफेई और कुकी बहुल कांगपोकपी जिले के रहने वाले लुनमिंथंग सिथलौ उर्फ जैक के रूप में हुई है। अधिकारियों के मुताबिक, मामले में शामिल अन्य आरोपितों की तलाश जारी है।

10 जुलाई को भी हुई थी दो गिरफ्तारियां

इससे पहले 10 जुलाई को एनआईए ने लेइलोन वाइफेई क्षेत्र से इस मामले में दो अन्य आरोपितों को गिरफ्तार किया था। जांच एजेंसी मामले में अपहरण और हत्या की पूरी साजिश से जुड़े तथ्यों की पड़ताल कर रही है।

10 जून को मिले थे छह शव

गौरतलब है कि लेइलोन वैफेई गांव के पास 10 जून को नगा समुदाय के छह नागरिकों के शव बरामद हुए थे। इसके बाद नगा और मैतेयी समुदायों के लोगों ने घटना के दोषियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच एनआईए को सौंपी गई थी।
#ManipurNews #NIA #ManipurViolence #NagaCommunity #CrimeNews

Leave a Comment

शहर चुनें