धूमनगंज पुलिस का अपराधियों पर शिकंजा, विनोद वर्मा समेत चार पर गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई

शहर पश्चिमी क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर सख्त कदम उठाया है। धूमनगंज पुलिस ने गैंग लीडर विनोद कुमार वर्मा निवासी जयन्तीपुर साकेतनगर और उसके तीन साथियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई की जद में जयन्तीपुर निवासी जितेन्द्र कुमार, विक्रम सिंह और सोनू उर्फ राजू वर्मा भी शामिल हैं।

पुलिस अब गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत इन सभी की अपराध के जरिए अर्जित की गई संपत्ति को कुर्क करने की तैयारी में है। पुलिस का कहना है कि गिरोह की अवैध गतिविधियों से जुटाई गई संपत्ति पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

गोलीकांड समेत कई आपराधिक मामलों में शामिल है गिरोह

धूमनगंज पुलिस के अनुसार, गैंग लीडर विनोद कुमार वर्मा अपने गिरोह के सदस्यों और परिवार के आर्थिक एवं भौतिक लाभ के लिए लगातार अपराध करता रहा है। पुलिस ने बताया कि वह जघन्य अपराधों को अंजाम देने के लिए एक संगठित आपराधिक गिरोह संचालित कर रहा था, जो जनपद स्तर पर सक्रिय है।

जांच में सामने आया कि इस गिरोह ने करीब दो वर्ष पहले एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के असरावल कला निवासी महेन्द्र कुमार के साथ मारपीट की थी। इसके अलावा एक अधिवक्ता के भाई को गोली मारने समेत कई अन्य आपराधिक घटनाओं में भी गिरोह की संलिप्तता सामने आई है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।#DhoomanganjPolice #GangsterAct #CrimeNews #PrayagrajNews #PoliceAction #UPCrime

Leave a Comment

शहर चुनें