कन्नड़ सुपरस्टार यश अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ (Ramayana) को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म में वह रावण की भूमिका निभा रहे हैं। भारत में ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम स्थगित होने के बाद फिल्म की टीम 23 जुलाई को आयोजित सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में पहुंची, जहां रणबीर कपूर, यश और फिल्ममेकर नितेश तिवारी ने फिल्म से जुड़े कई दिलचस्प अनुभव साझा किए।
कार्यक्रम के दौरान यश से पूछा गया कि वह रावण के किरदार में ढलने के लिए शूटिंग से पहले क्या तैयारी करते थे। इस पर अभिनेता ने बताया कि उनके किरदार का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा उनका भारी-भरकम मुकुट था, जो उन्हें हर दिन रावण के व्यक्तित्व में उतरने में मदद करता था।
यश ने कहा, “मेरा भारी और बड़ा क्राउन मुझे हर दिन इस किरदार में ढलने में मदद करता था।” उनके इस जवाब ने कार्यक्रम में मौजूद दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
बातचीत के दौरान निर्देशक नितेश तिवारी ने यश को उनकी एक ऐसी आदत याद दिलाई, जो फिल्म के सेट पर काफी चर्चा में रहती थी। इसके बाद अभिनेता ने मुस्कुराते हुए बताया कि वह शूटिंग के दौरान बेहद गंभीर रहते थे।
यश ने कहा, “मैंने सेट का पूरा माहौल ही खराब कर दिया था। मैं बहुत सीरियस रहता था।” अभिनेता के इस बयान पर कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने भी दिलचस्प प्रतिक्रिया दी।
फिल्म ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। फिल्म में रणबीर कपूर और यश के साथ कई बड़े कलाकार नजर आएंगे। सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में कलाकारों द्वारा साझा किए गए अनुभवों ने फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है।#Ramayana #Yash #RanbirKapoor #Ravana #NiteshTiwari #SDCC #Bollywood #KGFStar #EntertainmentNews #HindiNews