बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई के तहत आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने शुक्रवार सुबह शिक्षा विभाग के योजना एवं लेखा विभाग के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (डीपीओ) अजीत अमर हरिजन के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में छापेमारी शुरू की।
जानकारी के अनुसार, डीएसपी के नेतृत्व में सुबह करीब 9:30 बजे से कार्रवाई जारी है। आर्थिक अपराध इकाई की टीम आरोपित अधिकारी से जुड़े विभिन्न ठिकानों पर दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है।
सिवान समेत चार स्थानों पर एक साथ कार्रवाई
ईओयू के डीएसपी हनीफ उद्दीन ने बताया कि डीपीओ अजीत अमर हरिजन के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज है। इसी सिलसिले में उनके गृह जिला सिवान सहित चार अलग-अलग स्थानों पर एक साथ छापेमारी की जा रही है।
जांच जारी, दस्तावेजों की पड़ताल
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, खबर लिखे जाने तक छापेमारी के दौरान कोई बड़ी बरामदगी या महत्वपूर्ण दस्तावेज मिलने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, जांच टीम सभी दस्तावेजों, संपत्तियों और वित्तीय रिकॉर्ड की बारीकी से जांच कर रही है।
अधिकारियों का कहना है कि छापेमारी पूरी होने के बाद बरामदगी और जांच से जुड़े तथ्यों की विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी। फिलहाल कार्रवाई जारी है।#Bihar #EOU #Raid #DisproportionateAssets #EducationDepartment #Siwan #Corruption #BreakingNews #BiharNews #EconomicOffences