बिहार के अतिमी गांव में भूमि विवाद के दौरान गोलीबारी, 35 वर्षीय ग्रामीण की मौत

नासरीगंज थाना क्षेत्र के अतिमी गांव में शनिवार को दो पक्षों के बीच चल रहे भूमि विवाद के दौरान गोलीबारी हुई, जिसमें एक ग्रामीण की मौत हो गई। मृतक की पहचान अरविंद कुमार, उम्र 35 वर्ष, के रूप में हुई है।

घटना की जानकारी मिलते ही एसपी रौशन कुमार, बिक्रमगंज एसडीपीओ संकेत कुमार और अन्य वरिष्ठ अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में ले लिया है और त्वरित कार्रवाई करते हुए कई लोगों को हिरासत में लिया। इस दौरान कुछ हथियार भी बरामद किए गए हैं।
#BiharNews #LandDispute #ShootingIncident #Nasriganj #CrimeNews #PoliceAction #AtimiVillage

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें