एजाज नगर गोटिया में फर्नीचर कारखाने में भीषण आग

शहर के एजाज नगर गोटिया में मंगलवार सुबह एक फर्नीचर कारखाने में अचानक आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और पूरा कारखाना उसकी चपेट में आ गया। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना दमकल विभाग को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने एक घंटे से अधिक समय तक कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

पुलिस के अनुसार, बरादरी थाना क्षेत्र के नूरी मस्जिद के पास नवादा शेखान निवासी यामीन का फर्नीचर कारखाना स्थित है। मंगलवार सुबह अचानक लगी आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही देर में कारखाना पूरी तरह जलकर राख हो गया।

आग को आसपास के रिहायशी मकानों तक फैलने से रोकने के लिए दमकल विभाग की छह गाड़ियाँ मौके पर तैनात रहीं। समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
#एजाजनगर #गोटिया #फर्नीचरकारखाना #आग #दमकल

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें