भोगनीपुर में स्लीपर बस के ब्रेक में लगी आग, झांसी हाईवे पर मचा हड़कंप

भोगनीपुर क्षेत्र में झांसी हाईवे पर देवीपुर के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक स्लीपर बस के टायर के पास से अचानक धुआं उठने लगा। बस में सवार यात्रियों ने जैसे ही धुआं देखा, उनमें भगदड़ की स्थिति बन गई। हालांकि चालक की सूझबूझ से बस को तुरंत रोक दिया गया और सभी 48 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

जानकारी के अनुसार, निजी ट्रैवल्स की यह स्लीपर बस झांसी से कानपुर की ओर जा रही थी। जैसे ही बस देवीपुर के पास पहुंची, अचानक ब्रेक पैडल में आग लग गई, जिससे टायर के पास से धुआं निकलने लगा। स्थिति को भांपते हुए चालक ने बिना देर किए बस को सड़क किनारे खड़ा कर दिया।

यात्रियों के सुरक्षित उतरने के बाद मौके पर ही बस का पहिया बदला गया। आवश्यक जांच के बाद बस को आगे की यात्रा के लिए रवाना कर दिया गया। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा।#Bhognipur
#JhansiHighway
#BusNews
#RoadSafety
#BreakingNews
#BusFire
#UPNews

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें