नेपाल में सड़क हादसा: नए साल पर घूमने गए तीन भारतीय युवकों की मौत, तीन दिन बाद परिजनों को मिली सूचना

नए साल के अवसर पर नेपाल भ्रमण पर गए तीन भारतीय युवकों की वहां हुए भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। दुखद बात यह रही कि हादसे के करीब तीन दिन बाद इस घटना की जानकारी उनके परिजनों को मिल सकी। सूचना मिलते ही स्वजन सोनौली सीमा के रास्ते नेपाल के लिए रवाना हो गए हैं।

नेपाल पुलिस के नायब उपरीक्षक (DSP) पुष्कर बोगटी ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले युवकों की पहचान बिहार के बेगूसराय जिले के बलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत शादीपुर करारी निवासी बिट्टू कुमार, बड़ी बलिया निवासी अरविंद कुमार और पटना जिले के बाढ़ निवासी रजनीश कुमार उर्फ गोल्डन के रूप में हुई है।

तीनों युवक आपस में करीबी दोस्त थे और नववर्ष मनाने के लिए साथ-साथ नेपाल घूमने गए थे। नेपाल में यात्रा के दौरान वे एक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए, जिसमें तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

फिलहाल हादसे से जुड़े अन्य तथ्यों और परिस्थितियों की जांच नेपाल पुलिस द्वारा की जा रही है। इस घटना से मृतकों के गांव और परिवारों में शोक की लहर है।#NepalAccident #RoadAccident #IndianTourists #BiharNews #NepalTravel #NewYearTrip #SonouliBorder

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें