बदरीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को खुलेंगे, रुद्रनाथ 18 मई से श्रद्धालुओं के लिए खुलेगा

उत्तराखंड के प्रसिद्ध तीर्थ बदरीनाथ धाम के कपाट इस वर्ष 23 अप्रैल को प्रातः 6:15 बजे विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। परंपरा के अनुसार, वसंत पंचमी के पावन अवसर पर नरेंद्र नगर स्थित टिहरी राज दरबार में राज पुरोहित द्वारा पंचांग गणना के आधार पर कपाट खुलने की तिथि और शुभ मुहूर्त की विधिवत घोषणा की गई।

वहीं, चमोली जिले में स्थित चतुर्थ केदार रुद्रनाथ धाम के कपाट 18 मई को भक्तों के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। रुद्रनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि गोपेश्वर स्थित गोपीनाथ मंदिर में पंचांग गणना के बाद तय की गई।

चारधाम यात्रा के तहत गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया के दिन परंपरागत रूप से खोले जाते हैं। जबकि केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि महाशिवरात्रि के अवसर पर पंचांग गणना के आधार पर घोषित की जाएगी। कपाट खुलने की तिथियों के ऐलान के साथ ही चारधाम यात्रा की तैयारियां भी तेज हो गई हैं।

BadrinathDham

CharDhamYatra

KapaatOpening

Rudranath

Kedarnath

Gangotri

Yamunotri

UttarakhandNews

Pilgrimage

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें