रंजिश में युवती की शादी तुड़वाने का आरोप, अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी, केस दर्ज

रंजिश के चलते एक युवती की शादी तुड़वाए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपित युवक ने इंटरनेट मीडिया के जरिए लगातार अभद्र भाषा का प्रयोग किया और अश्लील वीडियो प्रसारित करने की धमकी दी। इस धमकी से भयभीत होकर वर पक्ष ने विवाह से इंकार कर दिया।

मामले में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को आरोपित सुनील पुत्र जयप्रकाश के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शहर के एक मोहल्ले निवासी पीड़ित व्यक्ति ने अपनी तहरीर में बताया कि वह और आरोपित आपस में पट्टीदार हैं। दोनों पक्षों के बीच पहले से ही पारिवारिक रंजिश चली आ रही है। इस विवाद को लेकर कोतवाली थाने में पूर्व में भी विभिन्न धाराओं में क्रॉस केस दर्ज हो चुके हैं।

पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

MarriageCancelled

ObsceneVideoThreat

CyberCrime

PoliceAction

CrimeNews

SocialMediaAbuse

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें